बाबा गोरखनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बाबा गोरखनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
जे टी न्यूज़, गोरखपुर : सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर पर्यटन विभाग ने की पुष्पवर्षा, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर आजमनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम में आस्था का विराट संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
सोमवारी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सम्मान के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुष्पवर्षा का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया और पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा।
बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन के लिए सिर्फ कटिहार ही नहीं, बल्कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।



