मुंगेर विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल बैठक में 21 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई

मुंगेर विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल बैठक में 21 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई

जे टी न्यूज़, मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में सोमवार को अपराह्न दोपहर 1 बजे अकादमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता कुलपति माननीय प्रोफेसर संजय कुमार ने की । कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने सभी माननीय विद्बत परिषद के सदस्यों का स्वागत किया ।
बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक पाठ्यक्रम, परीक्षा, शोध, शिक्षकों की नियुक्ति, इंटर्नशिप, नए पाठ्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक-प्रशासनिक विषयों से संबंधित कुल 21 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक में पूर्व में आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि, न्यू टीचिंग प्रोग्राम एवं एफिलिएशन कमेटी तथा परीक्षा बोर्ड की बैठकों के कार्यवृत्त की पुष्टि प्रमुख एजेंडों में शामिल किया गया ।
इसके अलावा दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम के प्रथम वर्ष के लिए कॉमन सिलेबस, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के आठवें सेमेस्टर के लिए विभिन्न विषयों में चार-चार क्रेडिट के तीन पेपरों के समान सिलेबस तथा Apprenticeship Embedded Degree Programme (AEDP) से संबंधित अध्यादेश एवं विनियमों में संशोधन पर विचार किया गया।
बैठक में SEC/VAC/AEC पाठ्यक्रमों के लिए प्रति-कक्षा भुगतान के आधार पर शिक्षकों के पैनल के अनुमोदन, आरडी कॉलेज शेखपुरा में LLB पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू करने, प्रत्येक सेमेस्टर में प्रत्येक विषय के लिए कम से कम 25 पुस्तकों की खरीद तथा शेखपुरा इंस्टीट्यूट को BBA एवं BCA तथा M.P.Ed. पाठ्यक्रम के लिए NOC प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई ।


वहीं स्नातक पाठ्यक्रम में SEC के स्थान पर 2 क्रेडिट के Cryptic Crosswords पाठ्यक्रम को शामिल करने, स्नातक के आठवें सेमेस्टर के पाठ्यक्रम ढांचे में संशोधन, Indian Knowledge System (IKS) के 33 विषयों में दो क्रेडिट के Value Added Course (VAC) के रूप में सिलेबस के अनुमोदन तथा UG विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए NGO/MSME के पैनल पर भी विचार किया गया।
बैठक के एजेंडे में डिग्री कॉलेजों में प्रवेश एवं निष्कासन से संबंधित नए स्टैच्यूट, बिहार विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की सेवा की सामान्य शर्तों में प्रस्तावित संशोधन तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों में 36 घंटे के शॉर्ट टर्म FDP के आयोजन का प्रस्ताव भी शामिल किये गए ।
इसके साथ ही Ph.D. Admission 2024, 2025 एवं 2026 के आवेदन की तिथियों में विस्तार/पुनर्निर्धारण, वनस्पति विज्ञान के विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग को आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज, मुंगेर से जेआरएस कॉलेज में स्थानांतरित करने तथा 19 राजकीय डिग्री कॉलेजों में अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास एवं समाजशास्त्र विषयों में अनुबंध आधारित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
बैठक में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हुए । सदस्य के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) महेश्वर मिश्रा, सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. (डॉ.) रंजना सिंह, मानविकी संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) भावेश चंद्र पांडेय, विज्ञान संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) बिनोद कुमार तथा वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. राज मनोहर कुमार शामिल हुए।
इसके अलावा दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मंजू कुमारी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आनंदी कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) गिरीश चंद्र पांडेय, उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मो. शाहिद रजा जमाल, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) हरीश चंद्र शाही, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मला कुमारी, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार टाटा तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमारी सदस्य के रूप में शामिल हुए ।


अंगीभूत महाविद्यालयों से प्रो. (डॉ.) आशुतोष कुमार, प्रो. (डॉ.) मो. साहाबुद्दीन, प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार, प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, प्रो. (डॉ.) सत्यादित्य सिंह, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. रौशन रवि, डॉ. तौसीफ मोहसिन, प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार मिश्रा, श्री ललन कुमार एवं श्री अरुण कुमार सदस्य के रूप में शामिल हुए ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button