एक बृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके मे सनसनी

एक बृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके मे सनसनी

जे टी न्यूज़, मुंगेर :
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के मौजमा पुल के समीप सड़क के किनारे रविवार की सुबह एक बृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने इस मामले में यू डी केस दायर करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कुछ राहगीरों की नजर मौजमा पुल के समीप सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के किनारे गड्ढे में पड़े एक महिला के शव पर गई। जानवरों के द्वारा शव के दाहिने पैर को क्षत विक्षत कर दिया था। राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना तुरंत संग्रामपुर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस के द्वारा लाश को गड्ढे से निकाल कर वहां मौजूद लोगों से पहचान करा ने की प्रयास किया गया। परंतु इसमें सफलता नहीं मिली। वहां मौजूद लोगों के द्वारा इस बात की जानकारी दी जा रही थी यह वृद्ध महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा इस क्षेत्र में कुछ दिनों से घूम रही थी।

संभवत: गर्मी की वजह से या किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से इसकी मृत्यु हो गई। और इस लावारिस लाश को जानवरों के द्वारा रात्रि में नोंचा गयाहै। पुलिस ने इस मामले में यू डी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों पर इस महिला की पहचान के लिए इसका फोटो भी डाला गया है।ताकि लोग इसे पहचान सके

Related Articles

Back to top button