मंहगाई, जलभराव, खाद की किल्लत, भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे किसान
मंहगाई, जलभराव, खाद की किल्लत, भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे किसान

जे टी न्यूज, इटावा : किसान सभा के प्रांतीय आहवान पर सदर तहसील में हंगामी धरना/प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देते हुए ऐलान किया गया *समस्यायें हल न होेने पर होगा बडा आंदोलन*।
□मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में खाने पकाने की चीजों, चीनी, प्याज, तेल, रसोई गैस आदि की मंहगाई घटाने, खुले बाजार में चीनी 40 रू0 किलों एवं राशन कार्डो से सभी को पूर्व की भांति कन्ट्रौल रेट पर चीनी मुहैया कराने, जलभराव से निजात के लिए नालों-नालियों की सफाई, अघोषित बिजली कटौती, बिलों में हेराफेरी, स्मार्ट मीटर रोकने, डीएपी-यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने, फार्मर रजिस्ट्री की शर्त हटाने, जिला अस्पताल संचारी रोगो जानलेवा बुखार से जनता को बचाने, पशुओं का टीकाकरण, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे नगला बरी में अवैध शराब ठेका को बंद कराने, तहसील में दाखिल-खारिज, हिस्साकसी, आय-जाति प्रमाण पत्रों आदि में रिश्वतखोरी पर रोक लगाने, शेख्ूापुर-जखोली में भूमि अध्रिगहण का उचित मुआवजा केे साथ ही विभिन्न समस्याओ को उठाया गया। किसानो में उनवा संतोषपुर और जखौली के लेखपालों को हटाने की मांग की गयी।

□किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री एवं राज्य महामंत्री मुकुट सिंह ने बतौर मुख्यवक्ता कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी ने जनता के जीवन को और कठिन बना दिया है। मोदी-योगी की सरकार बडे पूंजीपतियों की हितैषी औरकिसानो-मजदूरों की विरोधी है। जनता को साम्प्रदायकता के आधार पर बांटकर असली मुददों से ध्यान हटा रही हें लेकिन अब जनता जागरूक हो गयी है। दिल्ली के किसानों एवं छात्रों के आंदोलन ने सरकार को झुका दिया है। यही रास्ता आज कारगर है। उन्होने किसानो-मजदूरों, महिलाओ, युवाओ, छात्रों, बुद्वजीवियों से अपील की वह संविधान जनतंत्र और बोलने की आजादी एवं जीविका की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन करें।
□किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य,रसोइया यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य,आशा यूनियन की प्रदेश महामंत्री संगीता कश्यप, किसान सभा के विवेक यादव, गोपेश यादव, अनुराग, कमलेश यादव, नरेन्द्र यादव, साहूकार सिंह, यशपाल सिंह उर्फ छोटे, शंकुतला राजपूत, नीलम यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता डा0 शौकीन सिंह एवं सुमित्रा शाक्य के अध्यक्ष मण्डल ने और संचालन संतोष शाक्य ने किया। सैकडों की तादाद में किसानों-मजदूरों, महिलाओ ने भाग लिया। मौके पर आकर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर ने ज्ञापन ग्रहण कर यदायोग्य कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


