टीकाकरण स्थल पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया मॉनिटरिंग, सर्वे रजिस्टर व ड्यू लिस्ट की हुई जांच
टीकाकरण स्थल पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया मॉनिटरिंग, सर्वे रजिस्टर व ड्यू लिस्ट की हुई जांच

जे टी न्यूज, शंकरपुर/मधेपुरा:
प्रखंड क्षेत्र में नियमित एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. बिपिन कुमार गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43, हसनपुरा स्थित टीकाकरण स्थल का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग किया।
इस दौरान उनके साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo जी के दिनकर, जिला कॉर्डिनेटर आदित्य कुमार एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर, वाधवानी एआई बिरेंद्र प्रसाद साहू मौजूद रहे। टीम ने टीकाकरण स्थल पर सर्वे रजिस्टर, ड्यू लिस्ट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। साथ ही क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर तैयार ड्यू लिस्ट का भी अवलोकन किया गया।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. बिपिन कुमार गुप्ता ने कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए और क्षेत्र की वास्तविक जनसंख्या के अनुसार ड्यू लिस्ट तैयार की जाए, ताकि कोई भी बच्चा अथवा लाभुक टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने टीकाकरण कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश भी दिए।मॉनिटरिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के लाभुकों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। नियमित सर्वे एवं सही ड्यू लिस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक लाभुकों को टीकाकरण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करना तथा कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूट न जाए, यह सुनिश्चित करना है।



