बाबा सुदर्शन राय की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित

बाबा सुदर्शन राय की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)करगहर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुशही में मंगलवार,25 अगस्त 2026 को बाबा सुदर्शन राय की समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं उनके अनुयायियों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर फूल-माला अर्पित कर बाबा सुदर्शन राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री राम राय,भोला सिंह,अमरेश कुमार,डॉ. निलेश कुमार राय,राम सुरेश, बैठा,बिरजाराम गुप्त,डॉ.गुज्जी, उमाशंकर राय,सब जान अंसारी,सुग्रीव राम,दशरथ राम सहित अन्य साथियों ने बाबा सुदर्शन राय की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा सुदर्शन राय के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाधि स्थल पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा। लोगों ने कहा कि बाबा सुदर्शन राय की स्मृतियां आज भी ग्रामीणों के बीच जीवंत हैं और उनके प्रति लोगों की आस्था एवं सम्मान कायम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे,सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी दिया। समाधि स्थल को फूल-मालाओं से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button