साइक्लोन अर्नब से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दे सरकार – आलोक कुमार मेहता
साइक्लोन अर्नब से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दे सरकार – आलोक कुमार मेहता

जे टी न्यूज़, उजियारपुर (समस्तीपुर) : उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री, बिहार सरकार आलोक कुमार मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि — “साइक्लोन अर्नब के कारण पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवा, आंधी और बारिश हो रही है। इससे किसानों की खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जी की फसल को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में जलजमाव से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सरकार से मांग है कि साइक्लोन अरनव से हुई फसल क्षति का शीघ्र आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।”


