तेजस्वी यादव ने 37वां जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, काटा 37 पाउंड का केक

तेजस्वी यादव ने 37वां जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, काटा 37 पाउंड का केक

जे.टी. न्यूज़, पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपना 37वां जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पटना स्थित राजद के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच 37 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों के बीच केक और मिठाइयां भी बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बारी-बारी से किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी यादव को शॉल और बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और संकल्प के साथ नेता एवं कार्यकर्ता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं, उससे सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलेगी और बिहार की राजनीति को नई दिशा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती के साथ लालू प्रसाद यादव के विचारों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति को समाप्त कर नौकरी और रोजगार की राजनीति को मजबूत बनाने में सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। लोगों द्वारा मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वास और एकजुटता बिहार की राजनीति में नई मजबूती प्रदान करेगी।

तेजस्वी यादव ने सकारात्मक सोच के साथ संघर्ष और आंदोलन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और घर-घर तक लालू प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय और सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाए, ताकि नफरत की राजनीति को परास्त किया जा सके। उन्होंने जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम और मोहब्बत इसी तरह बना रहे।

समारोह में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिनु यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे, सांसद अभय कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, समीर कुमार महासेठ, विजय प्रकाश यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद कारी मो. सौहेब, डॉ. उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रेखा पासवान, डॉ. अनवर आलम, मुकेश रोशन, सुदय यादव, निरंजन कुमार राय, दीनानाथ सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजया यादव, मधु मंजरी, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, मुकुंद सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, के.डी. यादव, प्रमोद कुमार राम, नंदू यादव, बल्ली यादव, अरुण कुमार, निर्भय कुमार अंबेडकर, बच्चा सिंह, जेम्स कुमार यादव, अनिल कुमार साधु, राजेश पाल, संजय यादव, प्रो. कुमार चंद्रदीप यादव, महताब आलम, तंजीम अहमद, अफरोज अहमद, गणेश कुमार यादव, विक्रांत राय, शिवेंद्र तांती, बिंदन यादव, विमल राय, सरदार रणजीत सिंह एवं चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button