तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर विधायक आलोक कुमार मेहता ने जताया शोक

कहा—समस्तीपुर ने एक सच्चे जनसेवक को खो दिया, उनका निधन अपूरणीय क्षति

तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर विधायक आलोक कुमार मेहता ने जताया शोक

कहा—समस्तीपुर ने एक सच्चे जनसेवक को खो दिया, उनका निधन अपूरणीय क्षति
जे टी न्यूज,
उजियारपुर (समस्तीपुर) । समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि स्व. गुप्ता लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर परिषद के सभापति के रूप में भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। उन्होंने समस्तीपुर शहर के विकास के लिए नगर परिषद के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

श्री मेहता ने कहा कि स्व. गुप्ता सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने वाले जननेता थे। वे सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से समस्तीपुर ने एक सच्चे जनसेवक को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button