अपराधियों ने उड़ाए 20,000 रुपया और कई बैंक कागजात

गोविंद की रिपोर्ट
नावकोठी(बेगूसराय):-नावकोठी प्रखंड क्षेत्र मे अपराधियों का हौसला काफी बढ गया है। रात की बात तो दूर रही यहा दिन में भी लोग ,
लोग सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार को बेगमपुर से छतौना जाने वाली सडक़ पर तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा एस बी.आई. के कर्मचारी प्रदीप कुमार से पिस्तौल का भय दिखाकर 20,000 ₹ नगद तथा 10 ए. टी.एम काड ,ब्लेंक चेक तथा बैंक संबंधित कागजात लूटकर भागने में कामयाब रहा। पीड़ित प्रदीप कुमार नावकोठी के वार्ड 09 के रहने वाले हैं। उन्होंने ने बताया कि व्हाइट अपाची से तीनो अपराधी ने आकर पिस्टल दिखाते हुए हमारे रुपिया समेत कई समानलूट लिया । दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना से लोगों मे भय व्याप्त है। पीड़ित कुमार ने कहा कि ब्लेंक चेक तथा कुछ बैंक संबंधित कागजात सी.एस. पी संचालक अनिलेश कुमार का था और 20,000 मेरा निजी रुपिया था ।उन्होंने बताय घटना के बाद थाना में आवेदन दे दिया गया ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button