शिक्षा सेवकों ने सरकार पर लगाया आरोप।

जेटी न्यूज गोविन्द कुमार
नावकोठी (बेगूसराय)प्रखंड क्षेत्र के
महादलित ,अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा वर्ग के शिक्षा सेवक तालीमी मरकज़ और शिक्षा सेवकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी समस्या को रखा। जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार रजक ने कहा कि सरकार 2010 में हम सबों को बहाली करके वंचित समाज के ऐसे बच्चों को साक्षर करने का जिम्मेदारी दिया जो कभी स्कूल का मुँह नहीं देखा था वैसे बच्चों को घर से बुलाकर उपचारात्मक शिक्षा देकर स्कूल के मुख्यधारा में जोर कर बच्चों को उज्वल भविष्य बनाने का कार्य करते हुए 15 से 35 वर्ग आयु के निरक्षर महिलाओं को साक्षर कर सुंदर समाज बनाने का दायित्व दिया गया है ।

शिक्षा सेवक भरपूर मेहनत किया सरकार के विभिन्न योजना शराब बंदी ,दहेज प्रथा, वाल विबाह आदि जैसे काम करने के वाबजूद मानदेय केवल 8800 रुपये मिलता है, साथ मे विभागों के द्वारा प्रतारित परेशान किया जाता है । सरकार से मांग करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार रजक ने कहा मुल्य स्कूल में समायोजन और वेतन फिक्सेशन 24000 मानदेय देने की माग किया ! साथ ही विभागों के पदाधिकारियों को कोरोना महामारी में नया फ़रमान का जबरदस्त विरोध किया
मौके पर मौजूद मो अहमद हुसैन, मो सुभान,बाबू साहब रजक मौजूद थे।

