मधुबनी जिला प्रशासन जदयू पार्टी की तरह काम कर रहा है-इंद्रजीत

मधुबनी जिला प्रशासन जदयू पार्टी की तरह काम कर रहा है-इंद्रजीत

जेटी न्यूज मधुबनी।

राजद जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। कि मधुबनी जिला प्रशासन आज जदयू प्रशासन के तरह कार्य कर रहा है। असामाजिक तत्व और अपराधियों को गिरप्तार करने के बदले उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहा है। जिला में लगातार हत्या, बलात्कार, और लूट, चोरी से आम जनता त्रस्त है। लेकिन मधुबनी के पुलिस कप्तान असामयिक तत्वो और अपराधियो को रोकने में विफल है। एक माह के अंदर कई दर्दनाक घटना हो चुका है। जिला पुलिस कप्तान के बेड रूम से मात्र 30 मीटर के दूरी पर अतिसुरक्षित आफिसर कॉलोनी में गुलशन के साथ बलात्कार कर हत्या कर दिया जाता है। जहाँ दिन में भी आम लोग जाने से डरते है। उस जगह एक बालिका कैसे जा सकता है। जांच का सवाल है। जांच करने के बदले जिला प्रशासन अपराधियो को बचाने के लिए उस एरिया का सी सि टीवी कैमरा को बंद करवा दिया है। जिला प्रशासन को ये बताना चाहिए कि वो किसके इसारे पर किसको बचाने का काम कर रहा है। घटना के एक माह होने के बाद भी प्रशासन मामलों को खुलासा नही कर पाया है। दूसरी घटना बेनीपट्टी का है। जहाँ एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार को जिंदा जला कर मार दिया जाता है। बासोपट्टी में भी हत्या कर लाश को फेक दिया जाता है। अंधराठाढ़ी प्रखंड के मंगरौना गांव में प्रेम प्रसंग के कारण एक दलित परिवार के विकाश ठाकुर को लड़की वालों के द्वारा हत्या कर आत्महत्या में दिखाने के लिए पेड़ से लटका दिया जाता है। जो लड़का के पिता द्वारा कहा जा रहा है। लेकिन 10 दिन से अधिक होने के बाद भी जिला प्रशासन और अंधराठाढ़ी थाना अध्यक्ष के द्वारा इन मामलों का खुलासा नही किया गया है। जिन लोगो पर पीड़ित परिवार आरोप लगाया है। उन्हें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से भगा दिया गया है। और हाथ पर हाथ रखकर जांच करने के बदले सबूत मिटने का इंतजार कर रहा है। क्या ये मान लिया जाय कि मधुबनी जिला के पुलिस कप्तान डॉ सत्यप्रकाश के रहते जिला में कही पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलेगा।

Related Articles

Back to top button