नर्सिग महाविद्यालय से ग्रामीण परिवेश की बेटी होगी लाभान्वित: उद्योग मंत्री – खजौली में गुलाब विष्णु नर्सिग महाविद्यालय का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

नर्सिग महाविद्यालय से ग्रामीण परिवेश की बेटी होगी लाभान्वित: उद्योग मंत्री
– खजौली में गुलाब विष्णु नर्सिग महाविद्यालय का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
ग्रामीण क्षेत्र के बेटी की शैक्षणिक स्तर में होगा बेहतर सुधार

खजौली, जेटी

प्रखंड के तारापट्टी गांव स्थित गुलाब विष्णु फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में गुलाब विष्णु नर्सिग महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समरोह संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंचसंचालन रविश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के उद्योगमंत्री माननीय मंत्री समीर कुमार महासेठ, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी,याचिका समिति के अध्यक्ष भरत भूषण मंडल, विधायक छोटेलाल राम, पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रीत पासवान, विधायक अरूण शंकर प्रसाद एवं मधुबनी मेयर अरूण राय ने दीप ज्वलित कर उद्घाटन किया जबकी नर्सिग महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। बिहार सरकार के उद्योगमंत्री माननीय मंत्री समीर कुमार महासेठ ने सूदूर ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिग महाविद्यालय का खुलना गौरब की बात है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की लड़की भी नर्सिग की पढ़ाई कर सकती है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लड़कियों में शिक्षा का स्तर बढेगा।

वहीं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह को साधूवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की संस्था ग्रामीण क्षेत्र. के लड़कियों के लिए वरदान सावित होगा। इससे गरीब परिवारों का उत्थान होगा। संबोधित करते हुए अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि अपने अपने जन्मभूमि पर संस्था का स्थापना कर स्थानीय लोगों को इसका लाभ दे सके। गरीब परिवारों को घर से दूर रखकर अपने बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं है। गांव की लड़की घर से भोजन कर महाविद्यालय में पढ़ाई कर सकती है। कार्यक्रम को विधायक अरूण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रीता पासवान, विधायक छोटेलाल राय, भरत भूषण मडल मेयर अरूण राय प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह एवं जितेंद्र भारती ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button