जनगणना में सबकी भागीदारी अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया Self Enumeration, नागरिकों से की सहभागिता की अपील

जनगणना में सबकी भागीदारी अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया Self Enumeration, नागरिकों से की सहभागिता की अपील

जे टी न्यूज,मधुबनी

 

भारत सरकार की जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए Self Enumeration (स्वघोषणा) अभियान के अंतर्गत आज मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्वघोषणा कर जिलेवासियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि Self Enumeration एक अत्यंत सरल एवं सुविधाजनक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि डेटा की सटीकता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है।

उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं रोजगार—के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है ताकि योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी विलंब के आधिकारिक पोर्टल

https://se.census.gov.in/⁠� पर जाकर Self Enumeration की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा “जनगणना में सबकी भागीदारी” के संकल्प को साकार करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें और जिला मधुबनी को जनभागीदारी में अग्रणी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button