मुहर्रम को लेकर निकला फ्लैग मार्च,चौकी आज निकलेगी

मुहर्रम को लेकर निकला फ्लैग मार्च,चौकी आज निकलेगी

फ्लैग मार्च में भाग लेते एसडीएम, डीएसपी व अन्य पदाधिकारी

बिस्फी।जेटी न्यूज।

 

प्रखंड में मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन विधि-व्यवस्था को लेकर सचेत है।विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने में लगी हुई। आज होने वाली चौकी के लिए भी बिस्फी, पतौना, औंसी पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चौकीदारों को माध्यम से भी विभिन्न मुहर्रम कमेटी को पहले ही शांति समिति की बैठक में जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी कमेटी को लेने के लिए कहा गया है। मुहर्रम को लेकर ।वहीं एसडीएम मनीषा कुमारी,डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च ओंसी ओपी से शुरू होकर औंसी,बभनगामा,खैरी बांका,नूरचक,धजबा,बिस्फी,भैरबा,नरसाम जाकर समाप्त हो गयी। एसडीएम और डीएसपी ने मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में बीडीओ नशीन कुमार सीओ राकेश कुमार,बिस्फी थानाध्यक्ष राजकुमार राय,पतौना ओपी प्रभारी प्रहलाद शर्मा,औंसी ओपी प्रभारी हरिद्वार शर्मा आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button