अमृत कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजित





अमृत कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजित


जे टी न्यूज़,खोदवंदपुर(अंकित मिश्र) : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन व अंचलाअधिकारी अमरनाथ चौधरी के अध्यक्षता में कार्यक्रम को आरंभ किया गया.इस मौके पर सीओ अमरनाथ चौधरी ने बताया सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नाटक विद्यालय द्वारा आयोजित अमृत कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश के तहत बाल कला जत्था नोनपुर की प्रस्तुति नुक्कड़ नाटक वीरों की गाथा की प्रस्तुति.बेगुसराय के खोदावन्दपुर प्रखण्ड में सफलता पूर्वक किया गया.इस नाटक के लेखक और निर्देशित सिकंदर कुमार हैं.उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने बताया नुक्कड़ नाटक में अंग्रेजो से लोहा लेने वाले बेगुसराय के गुमनाम वीरों के बारे में बताया गया.1857 ई॰ से लेकर 1942 ई॰ तक बेगुसराय ने आज़ादी की लड़ाई में महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी.कलाकार के रूप में शत्रुधन कुमार शर्मा.राजीव कुमार.सुधीर कुमार.अवनीश कुमार.मनीषा कुमारी.जितेंद्र कुमार.कृष्ण कुमार.सुजीत कुमार.सचिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.कायकर्म.भारतीय डाक विभाग बेगुसराय प्रमंडल की देख रेख में किया गया।इसी मौके पर डाक विभाग के अधिकारी डाक निरीक्षक संतोष रौशन मिश्रा साथ में अंबुज कुमार.सौरभ सिंह कार्यक्रम में शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button