देश कारपोरेट लूट व सांप्रदायिक फासीवादी हमलों के चपेट में – राम कुमार
देश कारपोरेट लूट व सांप्रदायिक फासीवादी हमलों के चपेट में – राम कुमार

जे टी न्यूज़ ,ताजपुर / समस्तीपुर : प्रखंड के मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड नंबर 13 ग्राम वाजितपुर सरसौना अवस्थित शौकत अली उर्फ पप्पू खान के निवास स्थान पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड कमिटी सदस्य कॉमरेड राम निवास मिश्र के अध्यक्षता,

जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के पर्यवेक्षण व जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन के आतिथ्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रखंड स्तरीय जनता के समस्याओं को चिन्हित कर चरणबद्ध आंदोलन चलाने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने कहा कि जब देश चरम कारपोरेट लूट व सांप्रदायिक फासीवाद हमलों के चपेट में है और संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहें हैं, देश को बचाने के लिए ऐसे निर्णायक मोड़ पर आज का यह कार्यकर्त्ता सम्मेलन भाजपा-आरएसएस के खिलाफ बन रही देश व्यापी राजनीतिक एकता को और व्यापक व धारदार बनाने तथा जनता के अधिकारों के लिए चल रहे संघर्षों को नई गति देने व सगठन को मजबूत बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। आगे कॉमरेड कुमार ने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन 2024 के चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने और बिहार को गरीबी की ऐतिहासिक दुष्चक्र से मुक्ति दिलाने के प्रयासों के साथ आयोजित की गई है

कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला कमिटी सदस्य मनोज राय,सुशील कुमार मिश्रा,सोनिया देवी,शमां खातून, कृष्ण कुमार ,संजय सदा, अनीता देवी, शिव कुमारी देवी, उपेंद्र कुमार सिंह समेत रवि रंजन, महेश प्रसाद सिंह, बाल मुकुंद गिरी, संजय कुमार सिंह, शौकत अली, निर्मला देवी,कृष्ण राम, मोहम्मद परवेज, दिनेश राय, सूरज कुमार, विद्या नंद झा, आफताब अहमद,

संजय कुमार सिंह, सुरेश राय, राजेंद्र सिंह, अब्दुल रहीम, नागेश्वर राम, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद चांद, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद इस्लाम, राम बचन, प्रभात कुमार, मोहम्मद इलियास, नर्गिस परवीन रमाकांत मिश्र, नीरज कुमार,रमेश चौधरी, प्रवीण कुमार रीता देवी,क्रांति देवी किसान नेता मोहम्मद अफरोज समेत, सोनी कुमारी, मोनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, चमेली देवी, रिंकू देवी अन्य नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किए।

