बालिका उच्च विद्यालय में किया गया जीविका दीदी रसोई का शुभारंभ 

बालिका उच्च विद्यालय में किया गया जीविका दीदी रसोई का शुभारंभ 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:

समस्तीपुर जिले हरपुर एलौथ स्थित राजकीय अंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय में जीविका दीदी रसोई का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जीविका परियोजना प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य मुख्य रूप से विद्यालय में पढ़ने वाली वालिकाओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और साफ सफाई का उत्तम प्रबंधन सुनिश्चित कराना है।

इस दीदी की रसोई का संचालन सदर अस्पताल स्थित किरण दीदी की रसोई के द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य दर्जनों जीविका दीदी और शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button