गुप्त सूचना पर आरपीएफ खगड़िया ने शराब सहित गाड़ी को किया जब्त

गुप्त सूचना पर आरपीएफ खगड़िया ने शराब सहित गाड़ी को किया जब्त

 

जे टी न्यूज, खगड़िया/गोगरी :
गाडी संख्या- 15651 अप लोहित एक्सप्रेस के s-7 बोगी में सीट के निचे भारी मात्रा में शराब छुपाकर ले जाया जा रहा है | उक्त सुचना पर निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार एवं आरक्षी सज्जन कुमार के साथ पोस्ट से प्रस्थान किये | समय करीब 03:56 बजे उक्त गाडी के खगड़िया प्लेटफार्म संख्या- 01 पर आगमन पर गाडी के s-7 कोच को चेक किया गया तो जगह-जगह सीट के निचे रखे 07 अदद प्लास्टिक के झोले के अन्दर प्लास्टिक के बोर में रखा अग्रेजी शराब बोतल बरामद हुआ | उक्त कोच में सीट पर मौजूद यात्रियों से पूछने पर कोई भी यात्री बरामद बैग का दावा करने सामने नहीं आया , ना ही किसी ने बरामद झोला के बारे में कुछ बताया |

उक्त गाडी खगड़िया से समय करीब 04:00 बजे खुलने लगी, तो सभी बरामद सातो झोला को खगड़िया प्लेटफर्म संख्या- 1 पर यात्री शेड पोल संख्या- 10 के पास उतार कर रखा गया | मौके पर तलाशी नियमो का विधिवत पालन करते हुए उक्त बरामद सभी सातो बैग कि बारी-बारी तलाशी लिया गया तो कुल 90 बोतल ऑफिसर चॉइस डीलक्स व्हिस्की, प्रत्येक 750 ml, प्रत्येक का मूल्य 322/- रुपया, प्रत्येक का बैच नंबर- 23/24 , प्रत्येक mfg date- मार्च -24, प्रत्येक का QR कोड- 8901544011182 है ,सभी पर sale for meghalay only लिखा हुआ है बरामद हुआ | कुल बरामद शराब कि मात्र – 67.500 लीटर तथा बरामद शराब का कीमत – 28,980/- रुपया है | चूँकि बिहार राज्य अंतर्गत पूर्ण शराब बंदी कानून लागु है एवं शराब परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध है I इसलिए विधिवत तलाशी सह जप्ती सूचि बनाकर बरामद सभी शराब को जप्त किया | अतएव मौके से बरामद शराब, एवं तैयार कागजात के साथ अग्रिम कानूनी करवाई हेतु जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द किया गया जहां अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button