ज़,सुखदेव सिंह हत्या मामले में हो न्यायिक जांच — नितेश सिंह कछवाहा

ज़,सुखदेव सिंह हत्या मामले में हो न्यायिक जांच — नितेश सिंह कछवाहा

जे टी न्यूज, पटना : अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह कच्छवाह ने सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्या पर काफी दुख प्रकट किया और अपने संगठन के पूरे भारत के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष को आदेश दिया कि जब तक उचित न्याय का आश्वासन राजस्थान सरकार और प्रशासन के द्वारा नहीं दिया जाता है आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश में जयपुर राजस्थान के अध्यक्ष से उन्होंने बात की संगठन के और तमाम जितने भी संगठन के पदाधिकारी हैं सभी से यह बात कर रहे हैं। सुखदेव सिंह सामाजिक हिंदू राजपूत के बड़े नेता थे और नितेश सिंह कछवाहा ने बताया कि उनसे मेरी काफी अच्छी संबंध थी। राजस्थान और जयपुर में कोई भी कार्यक्रम के दौरान हम लोग मंच साझा करते थे और एक पारिवारिक संबंध था। उनका गांव गोगामेरी में शोक की लहर है। अखिल भारतीय क्षत्रीय सेवा दल के राष्ट्रीय और बिहार प्रदेश पदाधिकारी ने काफी शोक प्रकट किया और पटना कारगिल चौक पर कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बिहार में भी एक बड़ी रणनीति बनाई जा रही है उसके लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। अखिल भारतीय क्षत्रीय सेवा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री अशोक सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष करिश्मा हांडा तथा बिहार प्रदेश पदाधिकारी धनंजय सिंह, सतीश सिंह, महिला अध्यक्ष रीना सिंह, राकेश सिंह, चंदन सिंह, डब्लू सिंह तमाम संगठन के पदाधिकारी ने शोक प्रकट किया और न्यायिक जांच की मांग की। मध्य प्रदेश, दिल्ली और झारखंड और उत्तर प्रदेश के संगठन के पदाधिकारी से भी नितेश सिंह ने इस संबंध में बात किया। ताकि दादा सुखदेव सिंह को जितने आए मिल सके उन्होंने देश के केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया की जो दोषी हो उसकी कड़ी से कड़ी सजा मिले। बिहार सहित पूरे भारत के क्षत्रिय राजपूत समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button