ज़िला प्रशासन के पहल पर पोठिया प्रखंड में विद्युत शक्ति उपकेंद्र के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
ज़िला प्रशासन के पहल पर पोठिया प्रखंड में विद्युत शक्ति उपकेंद्र के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

जे टी न्यूज, दामलबाड़ी / पोठिया : किशनगंज-ऊर्जा विभाग के द्वारा पोठिया प्रखंड के दामलबाड़ी पंचायत में एक विद्युत शक्ति उपकेंद्र के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। अधीक्षण अभियन्ता के वी चौधरी, ने बताया कि परियोजना निदेशक, नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के पत्रांक 885 दिनांक 1 जुलाई 2024 द्वारा इस कार्य के लिए भूमि हस्तांतरण कराने का अनुरोध जिलाधिकारी किशनगंज से किया है। विदित हो की सम्हार्ता किशनगंज के पत्रांक 2319 दिनांक 21/12/23 द्वारा कुल साथ स्थानों पर विद्युत शक्ति उपकेंद्र हेतु भूमि चिन्हित कर विभाग को प्रतिवेदित किया गया था। उक्त उपकेंद्र का चयन आरडीएसएस अंतर्गत किया गया है जिसमे मौजा दलमलबाड़ी/259 खाता 445 खेसरा 619 रकबा 0.6 डिसमिल भूमि चिन्हित कर कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में अभी पोठिया शक्ति उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसकी लंबाई मेन लाइन लगभग 35 Km एवं ब्रांच लाइन लगभग 100 Km है। जिसके कारण निर्बाध बिद्युत आपूर्ति करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ज़िला प्रशासन किशनगंज एवं बिभाग के पहल से पूर्व में ही भूमि को चिन्हित कर ली गयी थी। इस परियोजना के पूरा हो जाने से लगभग 10 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। विगत कुछ दिनों से बिद्युत निर्बाध आपूर्ति में बिभिन्न समस्याओं को देखते हुए ज़िला प्रशासन के अथक प्रयास के फलस्वरूप बिभाग द्वारा इस क्षेत्र में 33/11 Kv, 2×10 mva क्षमता का नया बिद्युत शक्ति उपकेंद्र की स्वीकृति मिली है। इससे स्थानीय आमजनों को काफी लाभ मिलेगा।
