संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में शिक्षक दिवस आयोजित

संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में शिक्षक दिवस आयोजित


जे टी न्यूज़, बेगूसराय : 05.09.2024 को संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्मदिन जो शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है,बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बच्चों ने तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दसवीं एवं 12 वीं वर्ग के बच्चों ने शिक्षकों का रोल किया एवं अपने-अपने निर्धारित कक्षा में भी गए। इस अवसर पर सचिव श्री अमिताभ जी ने सबो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक देश एवं विश्व के विकास के स्तंभ होते है । इन्हीं शिक्षकों के वजह से भारत शुरू से जगतगुरु कहलाता आ रहा है। इस मौके पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक देश के वर्तमान और भविष्य के आधार स्तंभ है। देश को आगे बढ़ाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अन्य शिक्षकों ने भी डॉक्टर राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य

Related Articles

Back to top button