बहाली में झुठा केस करने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

शमशाद अजीज।।

जे टी न्युज।।

नौतन।नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में वृहस्पतिवार को सेविका बहाली में हुई हंगामा मे महिला पर्यवेक्षिका दिल्जु कुमारी द्वारा एक पक्ष के साहेब अनवर पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिससे भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है।और ग्रामीणों सहित परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि बहाली करने आई पर्यवेक्षिका से ग्रामीणों ने बहाली को स्थागीत कर फिर से सर्वे करने की मांग कर रहे थे।रजीस्टर दोनों पक्षों के छिना छपट में फटा। लेकिन महिला पर्यवेक्षिका द्वारा एक पक्ष के अभ्यर्थी से मिलकर थाने में झुठा मुकदमा दर्ज करा दी।

जिससे पिडीत साहेब अनवर सहित सभी ग्रामीणों में नाराजगी है। वार्ड नंबर 15 में एक बार फिर से सर्वे करने की मांग उठने लगी है। वार्ड का एक छोटा सा हिस्सा जलरहीया है जहा समान्य जाति के दो दर्जन से अधिक लोगों का परिवार है। जहां सर्वे के दौरान पदाधिकारियों द्वारा नहीं किया गया।पिडीत परिवारों ने मामले की गम्भीरता से जांच करने की अपील की है एवं फिर से सर्वे की मांग की है।मुकादमा दर्ज हुए साहेब अनवर एक गरीब परिवार से हैं। बताया कि झुठा केस दर्ज होने से उनकी घर की स्थिति काफी खराब हो गई है। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा एक पक्ष को झुठा केस का शिकार बनाना कई गम्भिर सवाल खड़ा कर रहा है। वही पिडीत परिवार ने बताया कि वार्ड 15 में त्रिस्तरीय सर्वे की गई। जिसमें दो बार के सर्वे रिपोर्ट में समान्य जाति की बहुलता दिखाई गई। लेकिन तिसरी बार अधा अधुरा सर्वे कर अतिपिछड़ा जाति की बहुलता को दिखाया गया।

बहाली करने आई महिला पर्यवेक्षिका दिल्जु कुमारी से ग्रामीण एवं आरोपी साहब अनवर ने सभा को स्थागीत कर फिर से सर्वे करने की मांग कर रहे थे। लेकिन पर्यवेक्षिका द्वारा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के लोगों से मिलकर झुठा मुक़दमा दर्ज करा दी।जबकी पंजी दोनों पक्षों के छिना छपट में फटा।पिडीत परिवारों ने वरीय पदाधिकारियों से मामले को गंभीरता से निष्पक्ष जांच करने की अपील करते हुए पुनः एक बार सर्वे करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button