समस्तीपुर: खानपुर हत्या मामले में पीड़ित परिजन से मिले मुख्यालय डीएसपी, विभिन्न अहम बिंदुओं पर किया गहन निरीक्षण

जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में स्वर्ण व्यवसाई सह भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी। जहां बीजेपी के कई बड़े नेता भी घटना पर शोक व्यक्त कर पीड़ित परिजन से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहीं आज मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार अपने दल बल के साथ मृतक के घर पहुंच परिजनों से मिलकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस बीच उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच किया। इस मौके पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, नव पदस्थापित खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, खानपुर एस आई सनी कुमार मौसम सहित दर्जनों पुलिस मौजूद रहे। वहीं घटनास्थल पर बीजेपी कार्यकर्ता निरंजन कुमार राय, 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, भूतपूर्व मुखिया राजगीर महतो, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक झा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Back to top button