बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा पुलिस ने होटल में मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद गोरखधंधे में टाइगर मोबाइल सहित बड़े अधिकारी भी शामिल – सूत्र
बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
पुलिस ने होटल में मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें
कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद गोरखधंधे में टाइगर मोबाइल सहित बड़े अधिकारी भी शामिल – सूत्

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर में एकबार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस में छापा मारा तो शर्म के मारे सभी की आंखें झुक गयीं। इस दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। समस्तीपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान बंद कमरों से 5 महिला समेत 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। दरअसल, इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठन की गई।नगर महिला एससी-एसटी थानाध्यक्ष की निगरानी में यह छापेमारी की गई। इस ख़बर के सामने आते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है और पूछताछ कर रही है।

वहीं, इस मामले पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों की माने तो इस गोरख धंधे में नगर पुलिस समेत टाइगर मोबाइल 102 नंबर गाड़ी और कई बड़े अधिकारी के शामिल होने की भनक आ रही है लगभग समस्तीपुर जिले के नगर के तमाम होटलों में गोरखधंधा जोड़ों पर चलता है सुबह 6:00 बजे से लेकर इस होटल में गोरख धंधे की आड़ में कई लाख रुपए महीने वसूल किए जाते हैं इस गोरख धंधे में समस्तीपुर के बड़े ऑफिसर इस धंधे में शामिल है।।




