एक पेड़ मां के नाम-श्री विधि प्राण

एक पेड़ मां के नाम-श्री विधि प्राण


जे टी न्यूज, गढ़पुरा/बेगूसराय:
श्री विधि प्राण गढ़पुरा के द्वारा चलाया गया एक पेड़ मां के नाम का अभियान।एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत गढ़पुरा, बेगुसराय, बिहार में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने और मातृत्व का सम्मान करने के उद्देश्य से एक हृदयस्पर्शी पहल में, श्री विधि प्राण संस्था “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू किया है। यह अभियान व्यक्तियों को अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है,जो मातृत्व की पोषण और स्थायी प्रकृति का प्रतीक है। इस अभियान के उद्देश्य:• पर्यावरण संरक्षण: क्षेत्र में वनीकरण को बढ़ावा देना और वनों की कटाई को कम करना।
• मातृत्व का सम्मान: माताओं और उनके निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को श्रद्धांजलि देना।
• सामुदायिक सहभागिता: नागरिकों के बीच सामुदायिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना।इस अभियान के तहत रजौर पंचायत में एक सौ पेड़,कोरियामा में एक सौ पेड़, कोरई में पचास पेड़, मौजी हरि सिंह में डेढ़ सौ पेड़, दुनही में एक सौ पेड़ और गढ़पुरा में एक सौ पेड़ कुल छः सौ पेड़ लगाया गया।

इस कार्यक्रम में एग्रीकल्चर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रवि कुमार, आनंद , विकाश कुमार विमल ,यशवंत कुमार , ब्लॉक कॉर्डिनेटर रंजीत कुमार,फील्ड कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार,बीआरपी दीदी अनमोल कुमारी, खुशबू कुमारी, जयनंदनी कुमारी, धर्मशिला कुमारी,कल्याणी कुमारी , प्रेमा कुमारी , सारदा कुमारी , अंशु प्रिया , प्रीति भारती के अलावा दर्जनों की संख्या में समूह की दीदी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button