तेजस्वी यादव ने किया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता संवाद
तेजस्वी यादव ने किया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता संवाद

जे टी न्यूज, समस्तीपुर(मदन मोहन): बुधवार को कर्पूरी सभागार समस्तीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर विधानसभा, कल्याणपुर विधानसभा, वारिसनगर विधानसभा, रोसड़ा विधानसभा तथा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद के पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता संवाद किया l कार्यक्रम में विषय प्रवेश सांसद संजय यादव, अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, संचालन प्रधान महासचिव विपीन सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया l कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी संगठन का रीढ़ कार्यकर्ता ही होते है l यहां वे कार्यकर्ताओं को सुनने, मिलने तथा सुझाव प्राप्त करने आए है l कार्यकर्ताओं से डायरेक्ट जुड़ने के लिए ही उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया है l समस्तीपुर की पावन धरती जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म भूमि है l यहां के पावन मिट्टी को मैं सादरपूर्वक नमन करता हूं l राजद गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में विद्युत उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी l पुराने मीटर की अपेक्षा स्मार्ट प्रीपेड मीटर में दोगुना-तिगुना ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है,

यह मीटर उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बन गया है, और उपभोक्ता काफी आक्रोश में है l राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जद यू-बीजेपी सरकार के राज में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। बदमाश सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल साबित हो रही है। बिहार में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं मगर सूबे की नीतीश सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।कहा कि बिहार में बेहद तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है तथा कानून-व्यवस्था पूर्णतः चौपट है l बढ़ते हुए अपराध की घटनाओ से पूरा बिहार आहत है और बिहार की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। हमने जो वादा किया था कि मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरियां देंगे हमने उपमुख्यमंत्री रहते हुए 05 लाख नौकरियां दी है। हमें नया बिहार बनाना है l तेजस्वी ने नीतीश को पुराने खयालात का बताया और कहा कि उनका अब कोई विजन नहीं है l उन्होंने कहा कि आपने जो भरोसा जताया है उसके आभारी हूं। हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय, कौमी एकता, गरीबों के कल्याण, शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार हेतु मर-मिटने को तैयार रहेगा l इस अवसर पर सांसद संजय यादव, पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर, पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक कुमार मेहता, विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक सह राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक डाo एज्या यादव, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रमंडल प्रभारी मोo फैयाज आलम, प्रधान महासचिव विपीन सहनी, उजियारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव मोo फैजुर रहमान फैज, राजद अति पिछड़ा सेल के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, जिला उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान तथा जिला उपाध्यक्ष ललन यादव सहित सहित सभी प्रमुख राजद कार्यकर्ता मौजूद थे l


