आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दी गई श्रधांजलि

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दी गई श्रधांजलि


जे टी न्यूज़, सासाराम (रोहतास) नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने रामनाथ चौबे अधिवक्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कचहरी कैंपस में शोक सभा आयोजित कर आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। 2 मिनट का मौन रख उनके दिवंगत आत्मा की शांति और उनके चाहने वालों लोगों को दुख की इस घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने अपने शोक संदेश में कहा कि किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील महामानव थे। वे मानव सेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य कर अपना अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश के बच्चों के लिए कैंसर अस्पताल की नींव रखवाई। आईपीएस अधिकारी स्वैच्छिक सेवानिवृति ले अपना जीवन समाज सेवा में लगा दी। उनकी मौत से देश व समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। जिसे निकट भविष्य में भरपाई नहीं किया जा सकता। वे सदा याद किए जाएंगे। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से रामनाथ चौबे, गोविंद पांडेय, बबन ठाकुर, विनोद यादव, मुन्ना यादव, जोखन यादव, हरेंद्र यादव, गुड्डू पटेल, मुन्ना कुमार राय सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button