कमला को जीबछ से जोड़ने से बाढ़ सुखाड़ से मिलेगा निजात – विधायक
कमला को जीबछ से जोड़ने से बाढ़ सुखाड़ से मिलेगा निजात – विधायक
जे टी न्यूज, जयनगर:

जयनगर बाढ़ एवं सुखाड़ से निजात पाने के लिए कमला नदी एवं जीवछ धार नदी को जोड़ा जाएगा। यह बात स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने नगर पंचायत के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा के दौरान मधुबनी जिला में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगभग 1000 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास को लेकर समस्त मिथिलावासी विकास पुरुष नीतीश कुमार , उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देती है।
जयनगर शहर की सबसे बड़ी समस्या आरओबी को लेकर थी जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इसका शिलान्यास कर दिया इसका फायदा जयनगर शहर को जाम से निजात मिलेगा। खजौली विधानसभा के विकास को लेकर वह हमेशा तत्पर हैं । इस संबंध में अपनी आवाज हमेशा विधानसभा के पटल पर रखते हैं। इसी क्रम में जयनगर खेल मैदान, शहर का बिल्ट मंडल पोखर का जीर्णउधार सहित बाउंड्री वॉल जैसी आधारभूत योजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। लगभग 75 लख रुपए की राशि से लगभग 15 स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण कार्य जारी है जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को मजबूती मिलेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा विकास को लेकर आधारभूत योजनाओं को लागू किया जा रहा है जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को मजबूती मिले इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार मिलकर तेजी से कम कर रही है। इस मौके पर मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुंवर, राजकुमार सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे।
