जयनगर मे देर रात बेला बांध पर बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल

जयनगर मे देर रात बेला बांध पर बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल


जे टी न्यूज, जयनगर(सुरेश कुमार गुप्ता) : जयनगर प्रखंड के बेला बांध पर कल रात बाइक और साइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, जयनगर ले जाया गया।घायलों की पहचान बरूवार गांव निवासी दुर्गेश यादव (पिता–अयोधी यादव) तथा जय राम कामत (पिता–नारायण कामत) सहित एक अन्य युवक के रूप में हुई है। सभी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बाइक चालक शराब के नशे में था। अनुमंडल अस्पताल में कराई गई जांच में उसके शरीर में 8 पॉइंट अल्कोहल पाए जाने की जानकारी मिली है।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button