पटना न्यू सचिवालय पार्किंग परिसर में शरद यादव जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
पटना न्यू सचिवालय पार्किंग परिसर में शरद यादव जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जे टी न्यूज, पटना: पटना स्थित न्यू सचिवालय पार्किंग परिसर में महान समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा स्वर्गीय शरद यादव जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में जवाहर यादव निराला, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ, बिहार ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि शरद यादव जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को समानता एवं न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शरद यादव जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


