मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जनाधार खो चुके हैं यात्रा छलावा है – मनोज

मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जनाधार खो चुके हैं यात्रा छलावा है – मनोज


बिस्फी सीपीएम का संघर्ष से जनाधार बढ़ाएंगे – बाबूलाल महतो
जे टी न्यूज़, बिस्फी ( रंधीर यादव ): आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम बिस्फी अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक सिसैई में आयोजित हुआ, बैठक में बतौर पर्यवेक्षक सीपीएम मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव के दिशा निर्देश में हुआ, बैठक की अध्यक्षता बिन्दु यादव ने किया, बैठक में पार्टी का नवीकरण ,नये लोगों को जनसंगठन में जोड़ने, किसान मजदूर नौजवान महिलाओं के सवालों को उठाना प्राथमिकता होगी, वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि सीपीएम का बिस्फी में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण क्लास आयोजित होगा जिसमें मार्क्सवादी शिक्षक भाग लेंगे, जनसंगठन के लिए विस्तारित कार्ययोजना तैयार किया गया है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जनता के बीच जनाधार खो चुके हैं यह यात्रा छलावा है, मुख्यमंत्री जी चुनाव के चलते फिर एक बार जनता को गुमराह करने के लिए यात्रा पर निकले हैं जनता इस बार सबक सिखाएगी, नीतीश कुमार जी समाजवादी नहीं रहे,आर एस एस के गोद में खेल रहे हैं,

जिस तरह से मोदी सरकार जनता के खिलाफ नितियों का निर्माण कर रहा है और मुख्यमंत्री समाजवादी होकर चुप्पी साधे हुए हैं , मोदी जी के हाथों कठपुतली बन बैठे हैं जनता सब जानती है। बैठक को संबोधित करते बिस्फी सीपीएम लोकल सचिव बाबू लाल महतो ने कहा कि बिस्फी में पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे,हम जनता के बुनियादी सवालों को जोर शोर से उठाएंगे और संघर्ष तेज करेंगे । बैठक में सुमित्रा देवी, पुरनी देवी,वसी अहमद, ललित कुशवाहा, महेश सहनी, विनोदी महतो, रासबिहारी यादव, योगेश कुमार, अखिलेश पंजियार, पलटन यादव, अरुण कुमार, रनवीर कुमार, लालू यादव, सीताराम यादव, सुजीत कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button