बिहार युथ फेडरेशन टीम ने शहर के गरीबो असहायों 300 लोगो के बीच बाटें कम्बल
बिहार युथ फेडरेशन टीम ने शहर के गरीबो असहायों 300 लोगो के बीच बाटें कम्बल
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: बिहार युथ फेडरेशन के तत्वाधान में शहर के मिल्लत अकादमी में फेडरेशन के अध्यक्ष तमन्ना खान और उनके टीम के द्वारा इस कड़ाके की ठंड में शहर के गरीबो असहायों लगभग 300 से अधिक परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वही शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सोमेन्दु मुखर्जी ने बताया कि इस ठंड में फुटपाथ, खुली आसमान, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग के जीवन में बिहार युथ फेडरेशन उम्मीद की एक नई किरण बनी। वही चिकित्सक हेमंत कुमार ने बताया कि बिहार युथ फेडरेशन की टीम द्वारा लगातार चिन्हित कर हर उस जरूरतमंद और असहाय लोगों को कम्बल के साथ उन्हें गर्म कपड़ा वितरण किया जा रहा है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है।वही फेडरेशन के अध्यक्ष तम्मना खान ने बताया कि हमारे संस्था सेे जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।
ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर हमारी संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है।असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। टीम से जुड़े उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जो इस कार्य में अपना सहयोग और साथ दे रहे हैं।
