जिलाअधिकारी ने महाकुंभ श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर प्रयागराज आने जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए 24 घंटा तत्पर रहे अधिकारी यह बात जिलाअधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने महाकुंभ स्नान को लेकर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मंगलवार की दोपहर जयनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान रेलयात्रियों के एग्जिट एवं एंट्री रास्तों सहित प्लेटफॉर्म पर निरीक्षण करते हुए कहा कि महाकुंभ में स्नान को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। यह रेलवे का अंतिम एव पहला स्टेशन है। यहां नेपाल सहित अन्य जगहों के श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्थित ढंग से ट्रेन में यात्रा करने का प्रयास को लेकर जागरूक रहे अधिकारी। इस दौरान रेलवे अधिकारियों की बैठक में महाकुंभ के दिलचस्प आकर्षण भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्टेशन परिसर,यात्री सुविधाओं और सुरक्षा संरचनाओं का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,यात्री सुविधाओं और प्रबंधन की स्थिति,सीसीटीवी कैमरा,प्रतीक्षालय,पेयजल व्यवस्था, पूछताछ केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और रेलवे पुलिस से ली।

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। डीएम व एसपी ने स्टेशन पर एंट्री, एग्जिट प्वाइंट,प्लेटफार्म,टिकट घर आदि का निरीक्षण किया। ट्रेनों के समय सारिणी विशेषकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की जानकारी ली। डीएम ने आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों से वार्ता कर प्लेटफार्मों पर भीड-भाड़ के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ वीरेंद्र कुमार,स्टेशन सुपरिटेंडेंट रमेश चंद्र दास,बीडीओ राजीव रंजन, थाना प्रभारी अमित कुमार,आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार,जीआरपी प्रभारी वीणा देवी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

