होली को लेकर जयनगर से आनंद विहार चलेगी स्पेशल ट्रेन
होली को लेकर जयनगर से आनंद विहार चलेगी स्पेशल ट्रेन

जे टी न्यूज़ जयनगर :
होली को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल ने रेलवे समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से कई होली स्पेशन ट्रेन चलाने जा रही है। इसके तहत जयनगर के अलावे मुजफ्फरपुर, सहरसा, सितामढी स्टेशन शामिल हैं। यात्रियों के भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली जयनगर एवं सरहिंद पंजाब से जयनगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन नंबर 04014/13 आनंद विहार
से जयनगर के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर,हाजीपुर,पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लखनऊ के रास्ते परिचालन होगा। ट्रेन नंबर 04014 आनंद विहार से जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 10, 13 एवं 17 मार्च, को आनंद विहार से शाम 5 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12 बजे जयनगर पहुंचेगी । ट्रेन नंबर 04013 जयनगर से आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 7, 11, 14 एवं 18 मार्च को जयनगर से शाम 5 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 04502/04501
सरहिंद जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भाया दरभंगा, समस्तीपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट के रास्ते परिचालन होगा। ट्रेन नंबर 04502 सरहिन्द से जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 7, 13 एवं 17 मार्च, को सरहिन्द से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर
04501 जयनगर सरहिन्द फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 8, 14 एवं 18 मार्च को जयनगर से रात 23:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे सरहिन्द पहुंचेगी।

