करगहर थाना में आन-बान शान से लहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने दी सलामी
करगहर थाना में आन-बान शान से लहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने दी सलामी

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करगहर प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में करगहर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस जवानों ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर थाना परिसर में विशेष सुरक्षा एवं चौकसी की व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। जिससे पूरा थाना परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
करगहर प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। वही आवास कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वजा फहराया।
बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं पीडीएस गोदाम,करगहर में कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविकांत द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

पंचायत स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। करगहर पंचायत भवन में मुखिया मनोरमा देवी ने ध्वजारोहण किया, जबकि पंचायत भवन में ही सरपंच चांदनी देवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। करगहर थाना में आयोजित समारोह में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, अंचलाधिकारी पंकज कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी मनीष कुमार गुरुवा, मुखिया प्रतिनिधि करगहर लाल बाबू, कांग्रेस नेता सुशील कुमार मिश्रा, राजाराम गुप्ता,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय पांडेय कृषि मुन्ना पांडेय डॉ.जय गोपाल,सरपंच जयप्रकाश,अरुण पांडेय,कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार,अजीत कुमार,टुनटुन राम,अभिषेक कुमार सिंह बलराम सिंह यादव,संजीव कुमार एएसआई नरेश कुमार,अंजू कुमारी,पूजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी,जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे करगहर प्रखंड में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस जवानों की अनुशासित सलामी और राष्ट्रगान ने कार्यक्रम को और गरिमापूर्ण बना दिया। चारों ओर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के वातावरण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

