खरारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर
खरारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

जे टी न्यूज, खरारी करगहर(रोहतास)खरारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का ऐसा माहौल बना कि पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर आलम ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। इसके बाद सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत,भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को ग्रामीणों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
खरारी उच्च माध्यमिक विद्यालय को वर्तमान समय में प्रखंड के प्रमुख एवं चर्चित विद्यालयों में माना जाता है। विद्यालय में शिक्षकों की समर्पित टीम विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर आलम,सत्येंद्र कुमार सिंह(प्रभारी प्रधानाध्यापक)सरोज कुमार, रमेंद्र कुमार,जयशंकर कुमार,सुहैल अख्तर, ज्योति कुमारी,मनीष कुमार,संतोष कुमार,कुमारी पम्मी सिंह,प्रीति कुमारी, संतोष कुमार सिंह,विश्वजीत कुमार कश्यप,देवेंद्र कुमार,अंकिता कुमारी सहित उच्च माध्यमिक संवर्ग/प्लस टू के शिक्षकगण उदय कुमार,विजेंद्र कुमार सिंह,संजय कुमार,सुनील कुमार,प्रतिमा कौर,अनामिका सिंह,खुशबू ओझा,अनिल कुमार पटेल,मोहम्मद आरिज,मनोज कुमार,गिरिजा कुमारी,नीतिश चंद्रा समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहें।
समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और शिक्षकों के उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।




