बिहार में है विकास और रोजगार की बहार- रजा अली

बिहार में है विकास और रोजगार की बहार- रजा अली जे टी न्यूज, मधुबनी। राजा अली ,प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कहा कि देश में नीतीश कुमार से बड़ा सेकुलर नेता कोई और नहीं है। उन्होंने कहा की बिहार में चारों तरफ विकास ही विकास झलक रहा है। चमचमाती सडक, 24 घंटे बिजली रहती है। 24 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। 12 लाख युवाओं को अभी तक नौकरी मिल चुकी है ।नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में अमन और चैन है। रमजान और होली इसी पवित्र महीने में होने जा रहा है
विश्व में रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है।इसी महीने में पवित्र कुरआन को मुहम्मद साहेब पर नाजिल किया गया था। रमजान रहमत, मगफेरत और शांति सद्भाव का पैगाम देता है।परन्तु भारत एक ऐसा देश है जहाँ मुस्लिम भाइयों के साथ साथ हम वतन हिंदु भाइयों का होली का त्योहार भी रमजानुल मुबारक महीने में दूसरे शुक्रवार 14 मार्च को मनाया जाएगा।होली का त्योहार रंग, प्रेम,उमंग और सौहार्द का प्रतीक है,होली का त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और अच्छाई की प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button