टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा कर जल्द पूल निर्माण कार्य चालू करने को लेकर किया प्रदर्शन
टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा कर जल्द पूल निर्माण कार्य चालू करने को लेकर किया प्रदर्शन
जे टी न्यूज, खगड़िया: अनावश्यक बिलंब करने के बजाय सरल सहज संक्षिप्त निविदा प्रक्रिया पूरा करने एवं समय रहते पूल निर्माण कार्य शुरु करने की जरुरत – किरण देव यादव। समाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले अलौली गढ़ घाट बागमती नदी पर सरकार द्वारा स्वीकृत पूल निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर जल्द चालू करने , टेंडर की प्रक्रिया में हो रहे अनावश्यक विलंब को जल्द पूरा करने के सवाल को लेकर गढ़ घाट बागमती नदी के किनारे फरकिया वासियों ने प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि फरकिया वासियों के निरंतर आंदोलन के बदौलत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वीकृत एवं शिलान्यास हो चुके अलौली गढ़ घाट बागमती नदी पर पूल निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। बिगत कई महीनों से निविदा की ही प्रक्रिया चल रही है। आखिर कब टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी, कब एजेंसी काम चालू करेंगे, कब पूल निर्माण सामग्री गढ़ घाट पर आएगी, यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। फरकिया वासी चिंतित है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार वोट बैंक बनाने हेतु आनन फानन में शिलान्यास तो कर दिए, लेकिन टेंडर की लंबी प्रक्रिया को सहज सरल संक्षिप्त बनाकर पूरी कर युद्ध स्तर पर पूल निर्माण कार्य प्रारंभ हो, यह संशय एवं उहापोह की स्थिति बनी हुई है। फरकिया वासी का इंतजार ट्रेन की तरह पूल पूरा होने का कब खत्म होगा, सपना कब पूरा होगा, आमजन लंबे अरसे से बाट जोह रहे है। फरकिया वासियों ने कहा कि आखिर कब तक नाव पर छात्र नौजवान मजदूर किसान पशु – पशुपालक आम-आवाम नदी पार करते रहेंगे ? घंटो नाव का इंतजार करते रहेगें, ट्रेन के तरह पूल का सपना कब पूरा होगा ?
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 1-2 महीने में बारिश एवं बाढ़ आ जाएगी, पुनः आगामी एक वर्ष के लिए कार्य ठप्प हो जायेगा। समय रहते कार्य पूरा करने की जरुरत है।
श्री यादव ने सरकार जिला प्रशासन से टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरा कर पूल निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर चालू करने की मांग किया।
