जमुई के युवक ने जयनगर के युवती पर 15 लाख की ठगी का पुलिस से किया शिकायत

जमुई के युवक ने जयनगर के युवती पर 15 लाख की ठगी का पुलिस से किया शिकायत  जे टी न्यूज, जयनगर(मधुबनी);
मधुबनी जिला के जयनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ बिहार के जमुई जिले के एक युवक ने जयनगर थाना क्षेत्र के बरही गाँव की एक युवती के विरुद्ध 15 लाख रुपये की ठगी का गम्भीर आरोप लगाते हुए जयनगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। लाखों की ठगी का शिकायत दर्ज कराने वाले युवक जमुई जिला के चकाई थाना के पोझा निवासी पुरन तोरी का पुत्र दीपक कुमार है और उन्होंने जयनगर थाना क्षेत्र के बरही गाँव के वार्ड संख्या- 10 निवासी संजय कुमार साह की पुत्री प्रतिमा कुमारी पर 15 लाख रुपये की ठगी का गम्भीर आरोप लगाया है। इस संबंध में आवेदक दीपक कुमार ने जयनगर थाना के अतिरिक्त जयनगर डीएसपी और मधुबनी एसपी को भी शिकायती आवेदन देते हुए केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है। आवेदक ने फोन पर बताया कि स्थानीय पुलिस थाना की ओर से अबतक केस दर्ज नहीं किया गया है और इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे न्यायालय के माध्यम से केस दर्ज कर न्याय के लिए लड़ेंगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोपी प्रतिमा कुमारी पर काम के दौरान परिचय कर घर की माली हालात बताकर कर्ज के रूप में विभिन्न माध्यमों से 15 लाख रुपये ले ली और अब पैसा वापसी की बात पर फोन बंद और ब्लॉक करके संपर्क तोड़ लिया गया है और टाला जा रहा है। आवेदक ने स्वयं के बारे में बताया है कि वे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू(बैंगलोर) के हासन क्षेत्र में 08 वर्षों से रहते हैं और वहीं कार्य करते हैं और इसी दौरान आरोपी ने पैसे लिए और यह सभी जानकारी प्रतिमा की बहन, पिता एवं घर के अन्य सदस्यों के संज्ञान में है फिर भी अभी तक पैसा लौटाने में आनाकानी किया जा रहा है। आवेदक ने बताया कि उन्होंने जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार को फोन पर मामले की जानकारी दी तो डीएसपी की ओर से कार्यालय में आवेदन देने को कहा गया। आवेदन के अनुसार लगभग 08 लाख रुपये ऑनलाइन, यूपीआई और चेक से और बाकी रुपये कैश दिया गया था। आवेदन में आवेदक ने यह भी लिखा है कि बाहरी समझकर स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें सहयोग नहीं किया जा रहा है और इग्नोर किया जाता है। दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन के बाद जयनगर थाना के शेषनाथ नामक पुलिसकर्मी ने पीड़ित और आरोपी पक्ष के साथ थाना में बैठक भी कि लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा टाल-मटोल किया गया और केवल 20% राशि देने की बात सामने आ रही थी और उसमें भी टालने वाला रवैया जा रहा है। थाना में आरोपी पक्ष से प्रतिमा के पिता संजय साह, पूर्व मुखिया जामुन चौधरी एवं कुछ अन्य लोग थे और पुलिस का रवैया भी पक्षपाती दिख रहा था। इस मामले में आरोपी प्रतिमा कुमारी और उसके पिता संजय कुमार साह से कई बार संपर्क किया गया और पूछा गया लेकिन अपना पक्ष रखने से बचते रहे। आवेदक ने इस मामले को लेकर कहा है कि मेरा पैसा नहीं दिया गया, मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो न्यायालय में मैं मामले को लेकर जाऊँगा। पुलिस अभी तक केस दर्ज नहीं की है।

Related Articles

Back to top button