शिरोमणि महाराणा प्रताप और भामा शाह की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी
शिरोमणि महाराणा प्रताप और भामा शाह की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: महाराणा प्रताप जयंती समिति की बैठक नरेन्द्र कुमार सिंह त्यागी की अध्यक्षता में आदर्श विद्या निकेतन, काशीपुर , समस्तीपुर में हुई, जिसमें निर्णय हुआ कि दिनांक 9 मई 2025 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और भामा शाह की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती में अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की महानता का गुणगान किया जायेगा। कार्यक्रम विद्या निकेतन काशीपुर , समस्तीपुर में किया जायेगा। कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला सहित आसपास के जिले के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
इस अवसर पर एक नौ सदस्यीय का गठन किया गया, जिसके संयोजक श्री जितेन्द्र प्रसाद सिंह चंदेल’ बनाये गये है।
साथ में कमिटी के अन्य सदस्य है डॉ विजय कुमार गुप्ता, आशुतोष सिंह, ललन कुमार राय, विजय कुमार सिंह, रवि रोशन कुमार, विमलेश कुमार कर्ण, ओम प्रकाश पप्पू, राम विनोद पासवान, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रजक आदि बनाये गये हैं। जयंती समारोह के उद्घाटन के लिए समाजसेवियों को निमंत्रित किया जायेगा ।

