44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा

44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा जे टी न्यूज, खगड़िया: इस अवसर पर जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रभाव फेरी एवं जिला के विकास कार्यों का चर्चा किया गया। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय बिठला परबत्ता खगड़िया में भी जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाला और मोहम्मद रियाजुद्दीन के निर्देशन में बच्चों ने नारा दिया हम लोगों का एक ही सपना, शिक्षित हो खगड़िया अपना
खगड़िया में हरियाली लाना है, पग पग पेड़ लगाना है। अगर बढ़ाना हो खगड़िया का सम्मान, स्वच्छता का रखो ध्यान। इत्यादि नारों से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया साथी बच्चों ने पेंटिंग का बेहतरीन नमूना पेश किया। इसमें बच्चों ने खगड़िया के ऐतिहासिक धरोहर भरतखंड का 52 कोठारी 53 द्वारा एवं चौथम प्रखंड में अवस्थित कात्यानी मंदिर का सुंदर चित्रांकन किया। और श्याम पथ पर ज्योति एवं मुस्कान के द्वारा भारत खंड क्या 52 कोठारी 53 द्वारा चित्रांकन किया गया। साथी बच्चों के बीच खगड़िया के ऐतिहासिक स्थल भारत खंड का भवन, गोगरी की मस्जिद, कात्यानी मंदिर, अघोरी अस्थान, इत्यादि जगह के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। साथी राजेंद्र सरोवर जो शहर के बीच में अवस्थित है उसकी भी जानकारी बच्चों को दी गई। पेंटिंग में मनजीत कुमार लव कुमार रितिका कुमारी ज्योति कुमारी मुस्कान कुमारी इत्यादि ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। विभागीय निर्देश की आलोक में आज विशेष व्यंजन पूरी सब्जी और खीर का बच्चों ने मध्यांतर में स्वाद चखा। इस अवसर पर बच्चे बहुत उत्साहित दिखे विद्यालय के सभी शिक्षक प्रधान आशुतोष कुमार, मोहम्मद रियाजुद्दीन, सजन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया नंदिनी रानी, गीतांजलि कुमारी, उषा कुमारी, सिंधु कुमारी सितारा खातून और विद्यालय की सचिव मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button