आगामी30-32 मई के आसपास बारिश होने की है संभावना

आगामी30-32 मई के आसपास बारिश होने की है संभावना जे टी न्यूज ( पूसा) समस्तीपुर: अगले पांच दिनों 28 मई से 01 जून के बीच उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। 30-31 मई के आसपास उत्तर बिहार में अधिकांश जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बर्षा होने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बर्षा भी हो सकती है। बर्षा के दौरान तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। यह मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान के सहयोग से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 85से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button