जिला प्रशासन द्वारा जिला विधिक सेवा कैम्प का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया

जिला प्रशासन द्वारा जिला विधिक सेवा कैम्प का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया

जे टी न्यूज़, गया : टेकारी प्रखंड के शिवनगर पंचायत के मध्य विद्यालय शिवनगर प्रांगण में विधिक सेवा कैम्प सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशीष कुमार अग्निहोत्री के हाथों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, उन्होंने कहा कि महिलाएं या बच्चे, अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति, मानव तस्करी से पीड़ित व्यक्ति, भिखारी, दिव्यांग व्यक्ति, मानसिक रोगी, औद्योगिक कर्मकार ,आपदा पीड़ित व्यक्ति, राज्य सरकार द्वारा मानक वार्षिक आय से कम आय वाले व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सहायता के रूप में निःशुल्क सुविधाएं प्रदान किया जाएगा इस मौके पर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त ,टेकारी अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार , गया सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनन्द टेकारी, जनसंवाद कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया वही शिव नगर पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार सिंह ने उपविकाश आयुक्त को भगवान विष्णु का चरण चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इस मौके पर टेकारी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टेकारी, डी पी आर ओ गया, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप प्रमुख टेकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंच सरपंच अनुमण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, महमन्ना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी लाल शर्मा, उप मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी मुकेश कुमार पासवान, शिवनगर पंचायत के सरपंच सुनील कुमार शर्मा एवं ग्रामीणों के बीच जन संवाद का कार्यक्रम किया गया। वही मीडिया से रूबरू होते हुये उप विकाश आयुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रुबरु कराया और पंचायत में खेती से संबधित सारी जानकारी जिले के आलाधिकारी के समक्ष रखा उप विकाश आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आदेश हुए कहा कि जो जनता की समस्याएं आ रही है उसे त्वरित कार्यवाही करे साथ ही साथ उन्होंने कहा की सरकार की जो भी महत्वाकांक्षी योजना है उस योजना को धरातल पर लाया जाए । वही मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम काफी ही सफल आयोजन रहा। इस जनसंवाद कार्यक्रम में जल जीवन हरियाली अभियान के नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया, नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा, सात निश्चय पार्ट 2 षष्ठी एवं सातवीं वित्त से पारित योजना के आधार पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक भी किया गया।

Related Articles

Back to top button