अपर्णा मल्लिक की अदाओं का जलवा पूरे भारत में!

भोजपुरी से लेकर तमिल-कन्नड़ सिनेमा तक छा गईं बिहार की इस मासूम चेहरे वाली अभिनेत्री

अपर्णा मल्लिक की अदाओं का जलवा पूरे भारत में! / भोजपुरी से लेकर तमिल-कन्नड़ सिनेमा तक छा गईं बिहार की इस मासूम चेहरे वाली अभिनेत्री जे टी न्यूज, मुंबई/पटना/अररिया:
भोजपुरी सिनेमा की उभरती सितारा अपर्णा मल्लिक इन दिनों सिनेमा के आकाश पर एक नये सूरज की तरह चमक रही हैं। अपनी मासूम अदाओं, प्रभावशाली अभिनय और दमदार किरदारों से उन्होंने न केवल भोजपुरी बल्कि तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी खास पहचान बना ली है। झगड़ा गोतिन गोतिन, सास बहू की पंचायत और हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहा जैसी फिल्मों से अपर्णा ने दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है।

13 मिलियन व्यूज़ वाले ट्रेलर ने मचाई हलचल

अपर्णा की हालिया फिल्म ‘सास बहू की पंचायत’ का ट्रेलर यूट्यूब पर धमाका करते हुए 13 मिलियन से अधिक व्यूज़ पार कर गया है। वहीं झगड़ा गोतिन गोतिन ने भी रिलीज़ के साथ ही 5 मिलियन व्यूज़ हासिल किए थे।

देवी के किरदार में अपर्णा का भावुक अवतार

फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइहा’ में अपर्णा ने छठी माई का किरदार निभाकर न केवल अभिनय की ऊँचाइयों को छुआ, बल्कि धार्मिक आस्था से भी दर्शकों को जोड़ दिया।

प्रेरणादायक ‘संकल्प’ में निरहुआ संग जोड़ी

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ अपर्णा फिल्म ‘संकल्प’ में नज़र आएंगी, जिसमें एक सामाजिक प्रेरणा की कहानी पेश की गई है।

इन आने वाली फिल्मों से भी मचाएंगी धमाल:

अवैध

दुल्हन वही जो पिया मन भाए – पार्ट 2

नागराज और चंदालिका

बाबुल का घर प्यारा लगे

धाकड़ सास

सास के ठाठ

जुनून

अररिया से मुंबई तक का सफर

बिहार के अररिया जिले से ताल्लुक रखने वाली अपर्णा ने अपनी स्कूली पढ़ाई वहीं से पूरी की। अब वही मासूम-सी लड़की भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना रही है, और साउथ इंडस्ट्री की तरफ भी मजबूती से कदम बढ़ा चुकी है।

“अपर्णा मल्लिक” – नाम ही काफी है!

मासूमियत, अभिनय और मेहनत के दम पर बन रही हैं पैन इंडिया सुपरस्टार

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button