लदनियां के सुभाष बने प्रदेश अतिपिछड़ा कांग्रेस कमेटी के सदस्य





लदनियां के सुभाष बने प्रदेश अतिपिछड़ा कांग्रेस कमेटी के सदस्य जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के ठाढ़ी गांव निवासी सुभाष कुमार को बिहार प्रदेश अतिपिछड़ा कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उसने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। वे वहां छात्र नेता के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हें खेल विभाग का अध्यक्ष भी बनाया गया था। उनके अनुसार अतिपिछड़ी जातियों का राजनीतिक इस्तेमाल सत्ताधारी दल द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन उन्हें उनका वाजिब हक नहीं दिया जा रहा है। इबीसी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश के अतिपिछड़ों को अपने हक के लिए आवाज उठानी होगी। 28 जुलाई को पटना में लामबंद होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के इबीसी इन्हें कमजोर समझने वाले को एक कड़ा संदेश देने का मन बना रहा है। लोगों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता प्रकट की है। प्रसन्नता प्रकट करने वालों में झमेली राम, भोगेन्द्र यादव, रामाशीष पासवान, गणेश कुमार, मनोज कुमार यादव, प्रह्लाद राय, अवकाश प्राप्त शिक्षक बौकू राय, प्रो.शंभूनाथ यादव, विजय राय, रामकुमार यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button