जन सुराज में शामिल हुए ब्राह्मण शिरोमणि रमेश तिवारी “टाइगर”

समर्थकों में हर्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता /रमेश टाइगर की यही आवाज अबकी बार जनसुराज

जन सुराज में शामिल हुए ब्राह्मण शिरोमणि रमेश तिवारी “टाइगर” /समर्थकों में हर्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता /रमेश टाइगर की यही आवाज अबकी बार जनसुराज जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)शाहाबाद की राजनीति में एक नया अध्याय उस समय जुड़ गया जब ब्राह्मण समाज के प्रखर वक्ता, सामाजिक समरसता के प्रतीक, एवं जननायक रमेश तिवारी ‘टाइगर’ ने 24 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी की सेवा के बाद आज जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया।यह कदम केवल एक दल-परिवर्तन नहीं,बल्कि आदर्शहीन राजनीति के विरुद्ध एक जागरूक और साहसी निर्णय है। रमेश टाइगर का यह ऐतिहासिक फैसला शाहाबाद ही नहीं,पूरे बिहार की राजनीति में एक नई दिशा का संकेत है। जैसे ही उनके जन सुराज पार्टी में शामिल होने की खबर फैली, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने फोन,मैसेज व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। उनके निवास स्थान एवं कार्यालय पर लोगों का तांता लग गया। रमेश तिवारी ‘टाइगर’ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा 24 वर्षों तक मैंने बहुजन समाज पार्टी को अपना समय, परिश्रम और समर्पण दिया,परंतु आज वह पार्टी अपने मूल विचार से भटक चुकी है। अब वहां न विचार की जगह है,न प्रतिभा का सम्मान। जन सुराज वह मंच है, जो सच्चे अर्थों में सबको साथ लेकर चलने की बात करता है।
जन सुराज पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आशा जताई कि रमेश टाइगर के आने से शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और जनसमर्थन मज़बूत होगा। यह परिवर्तन सामाजिक न्याय,ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा की दिशा में एक नई क्रांति की शुरुआत है।

Related Articles

Back to top button