पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह को सौंपा ज्ञापन 

पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह को सौंपा ज्ञापन

जे टी न्यूज, अररिया:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई अररिया के एक शिष्ट मंडल ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर जिला संयोजक अजीत रंजन के नेतृत्व में पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।

जिला संयोजक अजीत रंजन ने बताया कि पी जी प्रथम सेमेस्टर में दर्जनों छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है . छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए रजिस्ट्रेशन का एक और तिथि प्रकाशित कराया जाए. अररिया महाविद्यालय में कला तथा विज्ञान में पी जी का पढ़ाई तो शुरू हो चुका है लेकिन कॉमर्स की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है .

छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अररिया महाविद्यालय में पी जी मे कॉमर्स की पढ़ाई की व्यवस्था कराया जाए . अजीत रंजन सिंडिकेट महोदय को जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश पत्र में गड़बड़ी के कारण बहुत ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं, ऐसे छात्र-छात्राओं के पुनः परीक्षा की व्यवस्था कराया जाए.

सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने शिष्ट मंडल को आश्वासन दिया कि मैं आप लोगों की समस्याओं को कुलपति महोदय के समक्ष दूरभाष से रखूंगा और समस्याओं के निदान के लिए उनसे आग्रह करूंगा.

उन्होंने कहा कि जहां तक पी जी प्रथम सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन का सवाल है, इसके लिए एक और तिथि देने के लिए कुलपति महोदय ने मुझे आश्वासन दिया है.

शिष्ट मंडल में नगर मंत्री अंकित कुमार झा, पंकज कुमार, अंकित सिंहा, राहुल आर्यन, कुशाग्र, अभिषेक भारती शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button