विधायक रामदेव राय के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा आयोजित


जेटी न्यूज
मंसूरचक/ बेगुसराय। बछवाड़ा के विधायक रामदेव राय के निधन पर मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने कस्तूरबा विद्यालय हवासपुर में सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया मंच संचालन जिला राजद उपाध्यक्ष नसीम अख़्तर किया वक्ताओं ने कहा रामदेव बाबू राजनीति के पुरौधा थे अब इनके जोर का नेता नहीं रहा यह बछवाड़ा ही नहीं पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं किया जा सकता पूर्व मुखिया चंद्रहास सिंह ने कहा विधायक रामदेव बाबू कभी दिखावे में बिस्वास नहीं किय एकदम साधारण उनका रहन सहन था आम आवाम के लिए हमेशा सर्व सुलभ रहते थे अपने राजनीतिक जीवनकाल में कभी अपने ऊपर दाग लगने नहीं दिय भाकपा के राज्य परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो ने कहा रामदेव बाबू नेहरू और गांधी विचार धारा के मानते थे हमेशा जनता से लगाव रहता था

राजद नेता पूर्व सैनिक जनार्दन पोद्दार ने कहा रामदेव बाबू हमेशा बछवाड़ा के विकास लिए तत्पर रहते थे 80 बरस हो जाने के बाद भी अपने ऊपर उम्र हावी होने नहीं दिया अन्य बक्ताओ में राजद महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती सुचिता देवी,पूर्व मुखिया नुरूल्ला अंसारी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष, अशोक सिंह सोलंकी, राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र रजक, जदयू नेता दयानंद सिन्हा, राजद नेता रविनंदन सिंह, कांग्रेस के राम कुमार चौधरी, कल्याणी महतो, राजद पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार यादव युवा राजद अध्यक्ष दीपक कुमार यादव,मुखिया बबीता देवी, प्रमुख जलस देवी, जिला परिषद सदस्य ललिता देवी,शिव शंकर झा, डॉ दिनेश राय, रामाधार ईश्वर, सरपंच महेंद्र राय, परवेज आलम, संदीप चौधरी, बालेश्वर महतो, कमल किशोर चौधरी, जावेद अंसारी इत्यादि लोगो ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button