सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले BLO Supervisor एवं BLO किए गए सम्मानित
सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले BLO Supervisor एवं BLO किए गए सम्मानित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 04.07.2025 दिन शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पटोरी के सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास पाण्डेय ने अधिकतम गणना प्रपत्र अपलोड करने वाले BLO एवं उक्त कार्य में सहयोग करने के लिए BLO सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया।मतदान केंद्र संख्या 51 के BLO मो० नईमुद्दीन ने पिछले 2 दिनों में 120 से अधिक गणना प्रपत्र अपलोड किए है जिसके लिए उन्हें डायरी देकर सम्मानित किया गया,
साथ ही BLO सुपरवाइजर श्री प्रिंस कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी BLO सुपरवाइजर उपस्थित थे।
